पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए जारी विरोध प्रदर्शन के कारण कई इलाकों में स्थिति बेकाबू हो गयी है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं और जमकर नारेबाजी की जा रहा है। इसी के बीच इस्लामाबाद और लाहौर में 17 अक्टूबर तक सेना को तैनात किया गया है।
बता दें कि पाकिस्तान में 15-16 अक्टूबर को SCO शिखर सम्मेलन होने वाला है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ इस्लामाबाद में विशाल विरोध प्रदर्शन कर रही है। लाखों समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। समय के साथ यह प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद के D चौक तक पहुंच चुके हैं जहां कंटेनर से सड़कों को ब्लॉक किया गया। बदलते हालात को देखते हुए इस्लामाबाद और लाहौर में सेना की तैनाती की गई है।